Chhattisgarh

रायपुर में आज से शुरू हुआ तीन दिवसीय ‘अभिनव सिटी’ आवास मेला, घर खरीदारों के लिए कई विकल्प

रायपुर में घर खरीदने और रियल एस्टेट में निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए ‘अभिनव सिटी’ का तीन दिवसीय आवास मेला आज, 3 जुलाई से शुरू हो गया। अष्टविनायक रियल्टीज़ और अभिनव बिल्डर्स के संयुक्त प्रोजेक्ट ‘अभिनव सिटी’ में आयोजित यह मेला 5 जुलाई 2026 तक दलदल सिवनी, मोवा स्थित प्रोजेक्ट साइट पर चलेगा।

आयोजकों के अनुसार, मेले में 2 और 3 बीएचके प्रीमियम अपार्टमेंट्स के साथ कॉर्नर, गार्डन-फेसिंग और अन्य प्लॉट्स की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा परियोजना में 10 गार्डन, मंदिर, जिम, स्विमिंग पूल, इंडोर-आउटडोर प्ले एरिया, मिनी थिएटर और 24 घंटे सुरक्षा जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

प्रोजेक्ट की लोकेशन को इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल किया गया है। आयोजकों का दावा है कि यह परियोजना साइंस सेंटर, अंबुजा मॉल, स्कूलों और अस्पतालों के निकट स्थित है, जिससे आवागमन और दैनिक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

अष्टविनायक रियल्टीज़ के सीएमडी संतोष लोहाना ने कहा कि ‘अभिनव सिटी’ का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सुरक्षित, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली प्रदान करना है। वहीं, कंपनी के एमडी विजय तनवानी ने कहा कि यह मेला खरीदारों को परियोजना की गुणवत्ता और सुविधाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर देगा।

यह आवास मेला 3 से 5 जुलाई 2026 तक साइंस सेंटर के पास, अंबुजा मॉल के पीछे, दलदल सिवनी, मोवा स्थित ‘अभिनव सिटी’ परियोजना स्थल पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने इच्छुक खरीदारों और निवेशकों को मेले में पहुंचकर परियोजना की जानकारी लेने और उपलब्ध विकल्पों का अवलोकन करने का आमंत्रण दिया है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button