Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्याम तराई नाका चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 17 वर्षीय युवक जय रेड्डी की मौत हो गई। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

रायपुर में रहकर पढ़ाई करता था युवक

जानकारी के मुताबिक, जय रेड्डी रायपुर में रहकर पढ़ाई करता था, जबकि उसका परिवार हैदराबाद में रहता है। धमतरी में उसके रिश्तेदार का घर है और वह कुछ दिनों के लिए यहां आया हुआ था। रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच वह बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान श्याम तराई नाका चौक के पास हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां युवक और उसकी क्षतिग्रस्त बाइक मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

अज्ञात वाहन या जानवर से टक्कर, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, अभी हादसे की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है कि युवक की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी या फिर बाइक किसी जानवर से टकराई। पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ था। मामले में दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ संभावित अज्ञात वाहन की भी तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button