Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhBilaspur

नशे की हालत में युवक को बनाया शिकार

बाइक-मोबाइल और सोने की बाली लेकर फरार हुए आरोपी

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में नशे(Intoxicants) की हालत में एक युवक को अपना शिकार बनाकर उसकी बाइक, मोबाइल फोन और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।

27 जून को शराब भट्ठी के पास हुई वारदात, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, पीड़ित नशे(Intoxicants) श्रवण कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जून को शराब भट्ठी के पास नशे(Intoxicants) की हालत का फायदा उठाकर दो अज्ञात युवक उसे अपने साथ ले गए और उसकी पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा सोने की बाली चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, दोनों आरोपियों ने कबूला जुर्म

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने अनीस मसीह और अरुण उर्फ गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और सोने की बाली बरामद कर ली है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button