सकरी के अमेरी में खूनी विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को बनाया निशाना
नुकीले हथियार से हमला कर आरोपी फरार, बाद में हिरासत में

बिलासपुर | बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमेरी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक(Young man) पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक ने नुकीले हथियार से किया हमला
जानकारी के अनुसार, अमेरी निवासी रमेश गेंदले अपने बच्चे को भोजन कराने के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। रमेश ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद में शामिल शेरू नामक युवक(Young man) ने उन पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
नशे का लत के कारण पहले भी कई घटनाएं को दे चूका अंजाम
घायल रमेश गेंदले का आरोप है कि युवक(Young man) नशे का आदी है और क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल ने बताया कि दो व्यक्तियों के बीच चल रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति पर नुकीले हथियार से हमला किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

