Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

सक्ती में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या,

घर में घुसकर 3 राउंड फायरिंग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सक्ती थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक 25 वर्षीय युवती के घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह 11 बजे घर में घुसकर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान (25) के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक पर सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक युवक घर के अंदर गया और पूर्णिमा के बारे में पूछताछ की। जैसे ही वह बाहर आई, बदमाशों ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही पूर्णिमा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत

घर में घुसकर की गई इस सनसनीखेज फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

 

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button