Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का किया विमोचन

दो वर्षों में 7,388 से अधिक संपत्तियों की बिक्री, मंडल ने कमाए 1,532 करोड़ रुपये

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के अधोसंरचना विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री(Chief Minister) विष्णु देव साय ने गुरुवार को नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन करते हुए यह बात कही। इस दौरान वर्ष 2025 के आवास मेले में आवास बुक करने वाले हितग्राहियों को लकी ड्रॉ के माध्यम से कार, स्कूटी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एलईडी टीवी सहित कई पुरस्कार भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री(Chief Minister) ने कहा कि हर परिवार का अपना पक्का घर होने का सपना होता है और राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में मंडल ने आर्थिक चुनौतियों से उबरते हुए 7,388 से अधिक परिसंपत्तियों का विक्रय कर लगभग 1,532 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने मंडल के अधिकारियों और विभागीय टीम को इसके लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री(Chief Minister) ने बताया कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को मंजूरी दी गई थी। वर्तमान में प्रदेश में 10.5 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि प्रतिदिन लगभग 1,600 नए आवास तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों और विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए संचालित आवास योजनाओं की भी जानकारी दी।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि गृह निर्माण मंडल को अधोसंरचना विकास मंडल के रूप में नई पहचान देना प्रदेश की आर्थिक विकास रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय करने वाले विभागों को मजबूत बनाकर आर्थिक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, भविष्य में नई आवासीय परियोजनाओं को पर्याप्त बुकिंग मिलने के बाद ही शुरू किया जाएगा, ताकि वित्तीय जोखिम कम किया जा सके।

कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि पिछले दो वर्षों में मंडल ने रिकॉर्ड संपत्ति विक्रय कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। अब मांग आधारित और वित्तीय रूप से व्यवहारिक परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस अवसर पर नए लोगो के डिजाइनर अंशुल कश्यप को ढाई लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, लकी ड्रॉ में सारंगढ़ की पूजा बरेठ को प्रथम पुरस्कार के रूप में कार प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, हितग्राही और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button