Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, रायपुर-मुंगेली में झमाझम बारिश; सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

 

छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। रायपुर और मुंगेली जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है। प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

सरगुजा संभाग में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में भी सोमवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर में 12 सेमी, पथरिया में 16 सेमी बारिश

पिछले 24 घंटों में पथरिया में सबसे ज्यादा 16 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रायपुर शहर में 12 सेमी, लोरमी में 11 सेमी, लाभांडी और लालपुर में 10-10 सेमी बारिश हुई। भाटापारा, मुंगेली और सिमगा में 9-9 सेमी बारिश दर्ज की गई।

तखतपुर और बागबाहरा में 8-8 सेमी, जबकि डोंगरगढ़, उसूर, सुहेला, छुरिया, सकरी और लोहांडीगुड़ा समेत कई स्थानों पर 7 सेमी तक बारिश हुई। कुरूद, कप्पू, कसडोल, वाड्रफनगर, भिलाई, बेलतरा और घरघोड़ा में करीब 6 सेमी बारिश दर्ज की गई।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button