Follow Us on Our Social Media
National

लोकसभा में लाठीचार्ज मामले पर जवाब देंगे अमित शाह, गतिरोध खत्म होने की उम्मीद

संसद के मानसून सत्र में कई दिनों से जारी गतिरोध के बीच बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब छात्रों पर लाठीचार्ज से जुड़े मामले पर लोकसभा में जवाब देने को तैयार हो गए हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा अध्यक्ष जल्द ही उनके जवाब देने का समय तय करेंगे।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार छात्र आंदोलन और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि चर्चा के दौरान हंगामा न करें और गृह मंत्री का जवाब शांतिपूर्वक सुनें।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर अमित शाह के सदन में बयान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष पिछले 17 दिनों से लगातार यह मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आकर छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय पर अपना पक्ष रखें।

मानसून सत्र के अब सिर्फ चार कार्य दिवस बाकी हैं। संसद में जारी गतिरोध के कारण महिला आरक्षण, परिसीमन और विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों पर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

सरकार गतिरोध खत्म करने के लिए विपक्ष से लगातार बातचीत कर रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दो बार मुलाकात करने के साथ फोन पर भी बातचीत की है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button