Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhRaipur

रायपुर में अचानक ठप हुई जलापूर्ति, भाठागांव के पास मुख्य पाइपलाइन में आई खराबी

भाठागांव ब्रिज के पास एयर वाल्व खराब

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ब्रिज के पास रविवार रात मुख्य जलापूर्ति(Water supply) व्यवस्था में तकनीकी खराबी आने से इलाके में पानी की सप्लाई कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति में अचानक आई रुकावट के बाद रॉ वॉटर लाइन से जुड़ा एक एयर वाल्व खराब हो गया, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तकनीकी खराबी को देखते हुए मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इस दौरान प्रभावित लाइन की जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई ताकि सुधार कार्य सुरक्षित तरीके से किया जा सके।

दो घंटे की मशक्कत के बाद खराब एयर वाल्व को बदला

करीब दो घंटे तक चले मरम्मत कार्य के बाद खराब एयर वाल्व को बदल दिया गया और जलापूर्ति(Water supply) दोबारा शुरू कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, त्वरित कार्रवाई के कारण समस्या को जल्द नियंत्रित कर लिया गया, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

काम के दौरान कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित

हालांकि मरम्मत के दौरान कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति(Water supply) आंशिक रूप से प्रभावित रही, लेकिन काम पूरा होने के बाद व्यवस्था सामान्य कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जलापूर्ति सुचारु रूप से संचालित हो रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button