Chhattisgarh

तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, गनियारी पहुंचने के लिए बनाए गए वैकल्पिक मार्ग

दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी में पद्मविभूषण से सम्मानित लोक कलाकार स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीआईपी, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कई मार्गों पर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम की स्थिति से बचने और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गनियारी जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

कुम्हारी की ओर से आने वाले वाहन चालक कुम्हारी चौक से कुगदा अंडरब्रिज, उरला, देवबलोदा और पार्थवी कॉलेज चौक (सिरसा कला) होते हुए ग्राम गनियारी पहुंच सकेंगे। वहीं, उतई और सेलुद की दिशा से आने वाले लोगों के लिए उतई या सेलुद से डुंडेरा और महका कला होते हुए गनियारी पहुंचने का मार्ग निर्धारित किया गया है।

अमलेश्वर की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए अमलेश्वर, मोतीपुर, औरी और आऊंधी होते हुए गनियारी पहुंचने का वैकल्पिक रूट तय किया गया है। इन सभी मार्गों पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी, जिससे वाहनों की आवाजाही बिना बाधा जारी रह सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए गनियारी के आसपास विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचने की अपील की है। साथ ही समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए लोगों को घर से पहले निकलने की सलाह भी दी गई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button