ChhattisgarhRaipur

अमृतसरी रेस्टोरेंट पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख जुर्माना भरने के बाद सील खुली

जुर्माना जमा और शपथ पत्र के बाद नगर निगम ने दी संचालन की अनुमति

रायपुर | नगर निगम(Corporation) ने जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 46 स्थित नगर घड़ी चौक के पास शहीद वीर नारायण सिंह व्यवसायिक परिसर में संचालित अमृतसरी रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिन पहले सील कर दिया था। यह कार्रवाई गंदगी, अतिक्रमण और संपत्ति कर से जुड़े अनियमितताओं के चलते की गई थी।

निगम(Corporation) निगम आयुक्त के निर्देश पर इस कार्रवाई में नगर निगम उपायुक्त (राजस्व) डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित जोन और मुख्यालय की संयुक्त टीम शामिल रही।

कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट को नियमानुसार सीलबंद किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। इसके बाद संबंधित संचालक द्वारा नगर निगम(Corporation) निगम में 1 लाख रुपये का जुर्माना जमा किया गया और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया।जुर्माना राशि जमा होने और औपचारिकताओं की पूर्ति के बाद नगर निगम द्वारा निर्देशानुसार अमृतसरी रेस्टोरेंट की सील खोल दी गई और संचालन की अनुमति बहाल कर दी गई।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button