Follow Us on Our Social Media
National

‘मुझे माफ कर देना मां, अगले जन्म में फिर तेरी कोख से जन्म लूंगा’ NEET परीक्षा के तनाव में छात्र की मौत,

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

महाराष्ट्र-महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ समय से परीक्षा को लेकर काफी तनाव में था।

मृतक छात्र की पहचान सुशील ढागे के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, वह डॉक्टर बनने का सपना लेकर लंबे समय से NEET की तैयारी कर रहा था। घटना से पहले उसने अपने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी मां और परिवार के लिए भावुक संदेश छोड़ा।

परीक्षा को लेकर था दबाव

परिजनों का कहना है कि छात्र परीक्षा और उसके परिणाम को लेकर चिंतित था। मुख्य परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा आयोजित होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसे डर था कि उसका चयन नहीं हो पाएगा।

परिवार ने जताई चिंता

छात्र की मौत के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं का बढ़ता दबाव और भविष्य को लेकर चिंता कई छात्रों को मानसिक तनाव में डाल रही है।

NEET परीक्षा को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

इस साल NEET परीक्षा को लेकर पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने जैसे विवाद सामने आए थे। इसके बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। इस पूरे घटनाक्रम ने कई अभ्यर्थियों के बीच तनाव और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया था।

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी परीक्षा का परिणाम जीवन से बड़ा नहीं होता। यदि कोई छात्र तनाव, चिंता या निराशा महसूस कर रहा है, तो उसे परिवार, दोस्तों, शिक्षकों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से खुलकर बात करनी चाहिए।

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button