Chhattisgarh

NEET अभ्यर्थियों के लिए हसदेव एक्सप्रेस अब दुर्ग तक जाएगी, रेलवे ने लिया फैसला

21 जून को NEET परीक्षा, छात्रों के लिए रेलवे ने किया विशेष प्रबंधन

बिलासपुर। नीट-यूजी 2026 की परीक्षा देने वाले छात्रों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे(Railway) ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या और यात्रा के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 20 और 21 जून को स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा कई ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच भी जोड़े जाएंगे।

बिलासपुर-कोरबा के परीक्षार्थियों को फायदा, कई स्टेशनों से चलेगी स्पेशल मेमू ट्रेन

रेलवे(Railway) के अनुसार स्पेशल मेमू ट्रेनें चांपा, जांजगीर-नैला, अकलतरा, बिलासपुर, भाटापारा और तिल्दा-नेवरा समेत प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होंगी। इससे कोरबा, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले छात्रों को सुविधा मिलेगी।

10 ट्रेनों में लगाए जाएंगे 40 अतिरिक्त जनरल कोच

परीक्षार्थियों की जरूरत को देखते हुए 21 जून को हसदेव एक्सप्रेस के परिचालन में भी अस्थायी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन रायपुर तक सीमित रहने के बजाय दुर्ग तक संचालित की जाएगी, जिससे दुर्ग और भिलाई में परीक्षा केंद्र पाने वाले छात्रों को राहत मिलेगी।रेलवे(Railway) प्रशासन ने परीक्षा अवधि में संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए 10 प्रमुख ट्रेनों में 40 अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का निर्णय लिया है। इनमें बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे(Railway) अधिकारियों ने परीक्षार्थियों और उनके परिजनों से यात्रा से पहले ट्रेन का समय और परिचालन स्थिति जांचने की अपील की है। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in और एनटीईएस प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है।

गौरतलब है कि नीट-यूजी 2026 की परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। ऐसे में छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होने की सलाह दी गई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button