ChhattisgarhBilaspurDurgRaipur

दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, अकेला था बाइक सवार युवक

ट्रेलर छोड़कर फरार हुआ चालक, पुलिस तलाश में जुटी

दुर्ग। नेशनल हाईवे-53 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दुर्ग-राजनांदगांव बायपास मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसा(Accident) में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा(Accident) इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सड़क पर घिसटती चली गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बायपास पर ट्रेलर ने पीछे से बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर एक ट्रेलर ने पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती रही। इसी दौरान पेट्रोल टैंक फट गया, जिससे बाइक में आग लग गई।

मौके पर युवक ने तोड़ा दम,ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

हादसा(Accident) में बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक बाइक में अकेला सवार था। मृतक की बाइक का नंबर CG 07 CV 3947 बताया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रेलर का नंबर JH 05 DS 0514 बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसा(Accident) के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button