Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में DA बढ़ोतरी की मांग तेज, राज्योत्सव और दीपावली से पहले घोषणा के लिए मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने CM साय को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) को लेकर मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राज्योत्सव और दीपावली से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा करने की मांग की है। संघ ने 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ते को एरियर्स सहित तत्काल स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

करीब 4 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत की उम्मीद

संघ ने अपने पत्र में प्रदेश के लगभग 4 लाख शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों का हवाला दिया है। संघ का कहना है कि राज्योत्सव और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा और असंतोष की स्थिति बन रही है।

एरियर्स सहित भुगतान की मांग

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि 1 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ते की तत्काल घोषणा की जाए और नियमानुसार बकाया राशि का एरियर्स सहित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

संघ का मानना है कि समय पर निर्णय होने से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारों के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही, इससे शासन के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री से जल्द निर्णय लेने की अपील

संघ ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्योत्सव और दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों की मांग पर संवेदनशीलता से विचार करेंगे और जल्द निर्णय लेंगे। अब कर्मचारियों की नजरें सरकार की ओर से महंगाई भत्ते को लेकर होने वाली संभावित घोषणा पर टिकी हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button