Follow Us on Our Social Media
Entertainment

‘रामायण’ की रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन ने की फिल्म की तारीफ, बोले- यह हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है

मुंबई। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 5 नवंबर को दुनियाभर में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रिलीज से पहले ‘पुष्पा’ फेम पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं और दर्शकों से इस खास कोशिश का समर्थन करने की अपील की है।

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रामायण की पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएं। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, ये हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व है और भारतीय सिनेमा को अलग ही ऊंचाई पर ले जाने की एक कोशिश है। मैं पूरी श्रद्धा और पॉजिटिव भावनाओं के साथ पूरी टीम को उनके इस दिव्य प्रयास के लिए दिल से शुभकामनाएं देता हूं। आइए, हम सब एकजुट होकर ऐसी नेक कोशिश का साथ दें, जो हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारे गौरव को संजोए हुए है।”

प्रेस शो के बाद सामने आ रहे फिल्म के रिव्यू

फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में हुए प्रेस शो के बाद इसके रिव्यू सामने आने लगे हैं। टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट पत्रकार ने भी फिल्म देखी और अपने रिव्यू में इसे मास्टरपीस बताया है।

रिव्यू के मुताबिक, भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म के अन्य कलाकारों के काम की भी तारीफ की गई है। इसके अलावा फिल्म का VFX और म्यूजिक दर्शकों को खास तौर पर प्रभावित कर सकता है।

रिलीज से पहले 150 करोड़ के पार एडवांस बुकिंग

‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार आंकड़े सामने आए हैं। खबर के मुताबिक, भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है, जबकि ओवरसीज में यह आंकड़ा 50 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस तरह फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 150 करोड़ रुपये के पार बताई जा रही है।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। यश इस फिल्म से को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button