Follow Us on Our Social Media
EntertainmentNational

‘रामायण’ देखकर फिदा हुए संदीप रेड्डी वांगा, बोले- राम-रावण की असली ताकत देखनी है तो थिएटर जाएं

दिल्ली। रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ (RAMAYAN) को दर्शकों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से भी तारीफ मिल रही है। अब ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी फिल्म की जमकर सराहना की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर रणबीर और यश की एक्टिंग को दमदार बताया। साथ ही फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के काम और कमिटमेंट की भी तारीफ की।

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर दर्शक राम और रावण के असली प्रभाव और ताकत को महसूस करना चाहते हैं, तो उन्हें थिएटर में जाकर ‘रामायण’ देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रणबीर और यश ने अपने-अपने किरदारों को दिल की गहराइयों से जिया है। स्क्रीन पर दोनों की मौजूदगी बेहद असरदार और दमदार है।

प्रोड्यूसर के कमिटमेंट की भी तारीफ की

संदीप ने फिल्म को पसंद करने की बात कहते हुए लिखा कि उन्होंने आज तक किसी प्रोड्यूसर को इस तरह पूरे कमिटमेंट के साथ काम करते नहीं देखा। उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा और तेज हो गई है।

फिल्म (RAMAYAN)  में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

रश्मिका मंदाना ने भी टीम को दी बधाई

संदीप रेड्डी वांगा के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया (RAMAYAN) पर पोस्ट शेयर कर रणबीर, साई पल्लवी और यश की तारीफ की।

रश्मिका ने रणबीर को प्यार देते हुए कहा कि उन्हें पर्दे पर भगवान श्रीराम के रूप में देखने का इंतजार है। साई पल्लवी के लिए उन्होंने लिखा कि वह सीता के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, यश को रावण के किरदार में देखने के लिए भी उन्होंने उत्सुकता जताई।

रश्मिका ने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान और फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी की भी तारीफ करते हुए कहा कि रामायण जैसी महान कहानी को पर्दे पर जीवंत करना आसान काम नहीं है। इसके लिए बहुत प्यार, समर्पण और विजन की जरूरत होती है। इससे पहले करण जौहर, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और निर्देशक एटली भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button