पुरानी रंजिश में इडली-डोसा ठेला संचालक पर हमला, युवक गंभीर रूप से घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर इडली-डोसा ठेला संचालक और उसके सहयोगी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में हर्ष धनकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके सहयोगी रितेश साहू को भी चोटें आई हैं।
पहले भी हो चुका था दोनों पक्षों में विवाद
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच इससे पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में विवाद हुआ था। उस दौरान आपसी समझौता भी हो गया था, लेकिन पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।
चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में पुलिस ने पंकज लहरे, राहुल चतुर्वेदी, ऋषभ राज कोसले और सारिक अली के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



