ChhattisgarhBastarBilaspurDurgRaipurSarguja

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को राहुल गांधी देंगे नया मंत्र, अभनपुर में लगेगा विशेष शिविर

21 जून से अभनपुर में कांग्रेस का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संगठन को नए सिरे से सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस(Congress) कमेटी 21 जून से 30 जून तक रायपुर के समीप अभनपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है। इस शिविर में हाल ही में नियुक्त सभी जिला कांग्रेस(Congress) अध्यक्षों की भागीदारी अनिवार्य रखी गई है। पार्टी का उद्देश्य जिला स्तर के नेतृत्व को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के लिए देंगे मार्गदर्शन

पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस(Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के शामिल होने की संभावना है। दोनों वरिष्ठ नेता जिला अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने को लेकर मार्गदर्शन दे सकते हैं।

गांव के स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करने के लिए बनाई जाएगी रणनीति

10 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अध्यक्षों को पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, नेतृत्व क्षमता विकास और आगामी चुनावों की तैयारियों से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही गांव, वार्ड और पोलिंग बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करने की रणनीति भी साझा की जाएगी। कांग्रेस इसे प्रदेश में संगठन को नई दिशा देने और आने वाले राजनीतिक अभियानों के लिए मजबूत आधार तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल मान रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button