कभी ग्राहकों को परोसती थीं खाना, बाद में बनीं बॉलीवुड स्टार
विदेश में की नौकरी, बॉलीवुड में बनाई पहचान

मुंबई। बॉलीवुड(Bollywood) में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्हें फिल्मी परिवार का साथ मिला, लेकिन अपनी पहचान बनाने के लिए उन्हें भी संघर्ष करना पड़ा। ऐसी ही कहानी है अभिनेत्री सोनम कपूर की, जिन्होंने चमक-दमक भरी दुनिया में आने से पहले एक आम लड़की की तरह अपनी राह बनाने की कोशिश की।
एक्टिंग में नहीं आर्ट में इंट्रेस्ट था इस स्टारकिड का
फिल्मी माहौल में पली-बढ़ीं सोनम का शुरुआती रुझान बॉलीवुड(Bollywood) में अभिनय की बजाय रचनात्मक कामों की ओर था। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के बाद उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का फैसला किया और पढ़ाई के साथ काम भी किया। इसी दौरान उन्होंने एक रेस्टोरेंट में नौकरी की, जहां उन्हें ग्राहकों को सर्विस देने का काम मिलता था। हालांकि यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक सिखाए।
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के करण बढ़ा वजन
युवा उम्र में उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ा, जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया था। बाद में उन्होंने अपनी फिटनेस पर मेहनत की और खुद को नए सिरे से तैयार किया। इसी दौरान बॉलीवुड(Bollywood) के फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की नजर उन पर पड़ी। पहले उन्होंने पर्दे के पीछे काम किया और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से करियर की शुरुआत करने वाली सोनम ने आगे चलकर कई फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। अभिनय के साथ-साथ वह अपने फैशन सेंस और सार्वजनिक छवि को लेकर भी चर्चा में रहीं।
साल 2018 में उद्योगपति आनंद आहूजा से शादी के बाद सोनम ने अपने निजी जीवन और परिवार को अधिक समय देना शुरू किया। इसके बाद उनकी फिल्मी सक्रियता पहले की तुलना में कम हो गई। हालांकि वह सोशल मीडिया और विभिन्न आयोजनों के जरिए लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।

