Follow Us on Our Social Media
International

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात, शांति और कूटनीति पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व में तेजी से बदल रहे सुरक्षा हालात पर चर्चा की और क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और कुवैत की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने तनाव कम करने, संवाद बढ़ाने और कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से जल्द शांति एवं स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कुवैत में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और उनके कल्याण के प्रति विशेष ध्यान देने के लिए कुवैत के अमीर का आभार भी जताया। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

यह बातचीत कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए हमले के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। भारत ने इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत को हर परिस्थिति में भारत के सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी लगातार बढ़ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अपाचे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए। वहीं, ईरान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए जवाबी कार्रवाई में बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button