ChhattisgarhRaipur

रायपुर के लालपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई,नाले पर बने करीब 10 अवैध पाट तोड़े

बारिश से पहले निगम ने बढ़ाई तैयारी,नाला सफाई में बन रही थी बाधा

रायपुर। मानसून की तैयारी के बीच नगर निगम(Corporation) ने लालपुर इलाके में नाला सफाई में रुकावट पैदा कर रहे अवैध ढांचों पर कार्रवाई की है। एमएमआई हॉस्पिटल के सामने स्थित नाले पर बने कई बड़े कंक्रीट ढांचे और पाटों को मशीनों की मदद से हटाया गया, जिससे नाले की सफाई और जल निकासी का रास्ता साफ हो सके।

बारिश में पानी निकासी परेशानी पैदा न हो इसलिए हटाया गया अवरोध

निगम(Corporation) अधिकारियों के मुताबिक नाले के ऊपर बने इन निर्माणों की वजह से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा था और बारिश के दौरान पानी निकासी में भी परेशानी पैदा होने की आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जोन-10 की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और नाले के ऊपर बने करीब दस अवरोधों को हटाया।

नालों के ऊपर अवैध निर्माण मिलने पर आगे भी होगी कार्रवाई

नगर निगम(Corporation) का कहना है कि शहर में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिन स्थानों पर नालों के ऊपर अवैध निर्माण या अन्य रुकावटें पाई जाएंगी, वहां आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button