Chhattisgarh

सामान्य मौत को बताया सांप के काटने से हुई मौत,8 लाख के मुआवजे का फर्जीवाड़ा

गलत जानकारी देकर ली सरकारी सहायता, पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में सर्पदंश से मौत(Death) के नाम पर सरकारी मुआवजा हासिल करने के लिए कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महमंद गांव निवासी संतोष सूर्यवंशी और सफीना बानो पर आरोप है कि उन्होंने एक सामान्य मौत(Death) को सांप के काटने से हुई मौत(Death) बताकर शासन से आठ लाख रुपये की मुआवजा राशि प्राप्त कर ली।

तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में सच्चाई आयी सामने

मामले की शिकायत मिलने के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार कार्यालय से जांच कराई। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों का परीक्षण किया गया। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि मौत(Death) सर्पदंश से नहीं, बल्कि सामान्य परिस्थितियों में हुई थी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि आवेदकों ने गलत जानकारी देकर और महत्वपूर्ण तथ्य छिपाकर मुआवजा राशि प्राप्त की।

आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तोरवा थाना पुलिस ने महमंद निवासी संतोष सूर्यवंशी और सफीना बानो के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मुआवजा स्वीकृति की प्रक्रिया में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button