बिलासपुर में NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 19 केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
परीक्षार्थियों की सुविधाओं की हो रही समीक्षा, सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा(Examination) को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षार्थियों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि परीक्षा(Examination) के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
कलेक्टर और एसपी लगातार परीक्षा केंद्रों का कर रहे निरीक्षण
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह लगातार परीक्षा(Examination) व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। दोनों अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसके अलावा कलेक्टर और एसपी स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बनायी जा रही विशेष योजना
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों में प्रवेश व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जा रही है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या परेशानी की स्थिति पैदा न हो।
प्रशासन की ओर से परीक्षा से पहले रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी, जिससे परीक्षा दिवस पर सभी व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने भरोसा जताया है कि पहले की तरह इस बार भी NEET परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई जाएगी।

