International

खामेनेई के अंतिम संस्कार की युद्धस्तर पर तैयारी, 4 से 9 जुलाई तक ईरानी सेना हाई अलर्ट पर

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। 4 से 9 जुलाई तक देश की तीनों सेनाओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ईरानी सेना के अनुसार, अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। हवाई क्षेत्र की निगरानी बढ़ाई जाएगी और तेहरान व आसपास के इलाकों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चार अस्थायी शिविर बनाए गए हैं। यहां रहने, भोजन और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सेना ने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी वजह से अतिरिक्त सुरक्षाबल, मेडिकल टीमें और हेलीकॉप्टर रेस्क्यू यूनिट भी तैनात की जाएंगी।

इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button