Follow Us on Our Social Media
National

ED की कार्रवाई पर शाहनवाज हुसैन का ममता बनर्जी पर हमला,

बोले- 'हवाई चप्पल पहनने वाली दीदी की पार्टी के खाते में 440 करोड़'

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ED की कार्रवाई के बाद बीजेपी का हमला

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, लेकिन टीएमसी हर कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना बताकर अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से बचने की कोशिश कर रही है।

हवाई चप्पल वाली दीदीपर कसा तंज

बीजेपी नेता ने कहा कि जो पार्टी खुद को गरीबों और आम लोगों की आवाज बताती थी, आज उसी पार्टी के खातों में 440 करोड़ रुपये होने की बात सामने आ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हवाई चप्पल पहनने वाली दीदी की पार्टी के खाते में 440 करोड़ रुपये हैं।”

बुआभतीजा पार्टीबताकर साधा निशाना

शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि अब पार्टी में ममता बनर्जी और उनके भतीजे के अलावा कोई नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि टीएमसी का नाम बदलकर ‘बुआ-भतीजा पार्टी’ रख देना चाहिए।

आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

तमिलनाडु सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले पर भी शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उनके मुताबिक, पिछड़े मुस्लिम समुदायों को पहले से मंडल आयोग के तहत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मुसलमानों को EWS के तहत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। ऐसे में धार्मिक आधार पर आरक्षण देने की कोशिश उचित नहीं है।

 

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button