National
21 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बदल सकता है मौसम का मिजाज; IMD ने जारी की चेतावनी

दिल्ली। देशभर में मानसून (MAUSAM) एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक साथ कई मौसमी सिस्टम सक्रिय होने के कारण उत्तर, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने करीब 21 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण, पूर्वी बांग्लादेश के आसपास सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र, मध्य पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक बनी ट्रफ लाइन और सक्रिय मानसून ट्रफ मिलकर मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। इन सभी सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

