Follow Us on Our Social Media
National

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा की वापसी, सुंदर पहले टेस्ट से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में रहेगी। हालांकि, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

श्रीलंका दौरे के लिए अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में आराम दिया गया था। वहीं, युवा स्पिनर मानव सुथार ने भी टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता था।

इस बार मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर सारांश ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 54 मैचों में 2200 से अधिक रन बनाए हैं और 188 विकेट भी हासिल किए हैं। इसके अलावा गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं और श्रीलंका दौरे पर उनके टेस्ट पदार्पण की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय टीम में चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन टीम को मजबूती देंगे।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन को शामिल किया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा। भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होगी और 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button