Entertainment

प्रदर्शनकारियों पर कंगना रनौत का हमला, बोलीं- सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाओगे तो जनता भी जवाब देगी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शनकारी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे, तो जनता भी उनका जवाब देगी।

कंगना रनौत ने 28 जुलाई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जो प्रदर्शनकारी अपनी गंदी और अपमानजनक रील्स की वजह से सड़कों पर आम लोगों से पिट रहे हैं या उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, उन्हें समझना चाहिए कि जब बोलते हो तो सुनना भी पड़ता है। अगर तुम सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हो तो जनता भी तुम्हें नुकसान पहुंचाएगी।”

उन्होंने आगे लिखा, “अगर तुम्हें देश और नेतृत्व से दिक्कत है और तुमने सार्वजनिक रूप से गालियां दी हैं, तो अब उनकी भी सुनो जो इस देश से प्यार करते हैं और जिन्होंने इस सरकार को वोट देकर चुना है। बोलने का अधिकार उन्हें भी है। हर एक्शन का बराबर और उल्टा रिएक्शन होता है।”

इससे पहले भी कंगना रनौत ने एक पोस्ट में GenZ प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि विरोध-प्रदर्शनों के दौरान बनाई जा रही कुछ रील्स देखकर उन्हें बेहद निराशा हुई। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि भारत शालीनता और सांस्कृतिक मूल्यों वाला देश है और इस तरह का आचरण उसकी छवि के अनुरूप नहीं है। साथ ही उन्होंने “डिजिटल डिटॉक्स” की भी बात कही।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button