Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में प्रेमिका से विवाद के कारण बेटे ने की मां की हत्या

जशपुर। जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बंदरचुआं गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर मां की हत्या (MURDER) कर दी और शव को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास बालू के ढेर में दफना दिया। पुलिस ने मामले में मृतका के बेटे समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ढेर में दबा था महिला का शव

दोकड़ा चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को बंदरचुआं के रौतिया बस्ती में हरावती बाई के बंद मकान के पास से तेज बदबू आने की सूचना मिली थी। सूचना पर कांसाबेल पुलिस और एफएसएल टीम (MURDER)  मौके पर पहुंची। घर का ताला खोलकर जांच की गई, लेकिन अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद आसपास के क्षेत्र की तलाशी लेने पर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास बालू के ढेर में दबा हुआ महिला का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अंतिम संस्कार और शव मिलने के समय मृतका का बेटा भूषण राम मौके से गायब मिला, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर भूषण राम ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया।

बेटे-पड़ोसी सहित तीन आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने

पुलिस के अनुसार, भूषण राम का पड़ोस (MURDER)  में रहने वाली श्यामपति बाई से प्रेम संबंध था। वहीं मृतका हरावती बाई और श्यामपति बाई के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे। आरोप है कि विवाद से परेशान होकर भूषण राम और श्यामपति बाई ने मिलकर हरावती बाई की हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को कुछ समय तक घर में छिपाकर रखा गया। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो आरोपितों ने फावड़े की मदद से गड्ढा खोदकर उसे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास बालू में दफना दिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा और अन्य सामान जब्त कर लिया है। मामले में भूषण राम (29), श्यामपति बाई और बुधपति बाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button