National

TVS ने बढ़ाए इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम, iQube और Orbiter के कई वेरिएंट हुए महंगे

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube और Orbiter की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार कीमतों में 500 रुपये से लेकर 13,580 रुपये तक का इजाफा किया गया है। ऐसे में अब इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी होगी।

iQube के सभी वेरिएंट की कीमतों में इजाफा

कंपनी ने iQube के विभिन्न बैटरी विकल्पों वाले सभी वेरिएंट की कीमतों में संशोधन किया है। 2.2 kWh बैटरी वाले बेस वेरिएंट की कीमत 500 रुपये बढ़ाई गई है, जबकि 3.1 kWh वेरिएंट 1,650 रुपये महंगा हो गया है। 3.5 kWh वेरिएंट की कीमत में 3,900 रुपये और S 4.7 kWh वेरिएंट में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, टॉप मॉडल ST 5.3 kWh की कीमत 10,400 रुपये बढ़ा दी गई है।

नई कीमतों के बाद TVS iQube की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये हो गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.72 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

Orbiter के टॉप वेरिएंट पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

TVS ने अपने दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter की कीमतों में भी बड़ा बदलाव किया है। बेस वेरिएंट V1 की कीमत में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 13,580 रुपये तक बढ़ा दी गई है।

संशोधित कीमतों के बाद Orbiter की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपये हो गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत अब 1.18 लाख रुपये है। कंपनी की ओर से नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं, जिससे नए ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button