Follow Us on Our Social Media
Entertainment

ट्रेन में हंगामा करने का आरोप, एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी पर रेलवे कर्मचारी और RPF जवानों से मारपीट का केस

मुंबई। एक्ट्रेस और मॉडल अंतरा बनर्जी पर ट्रेन में हंगामा करने और रेलवे कर्मचारियों व RPF जवानों से कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टिकट और सीट नहीं मिलने से नाराज एक्ट्रेस ने ट्रेन में जमकर हंगामा किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बोरीवली और दहानू के बीच हुई। आरोप है कि अंतरा बिना अनुमति एक आरक्षित सीट पर बैठ गई थीं। सीट खाली करने के लिए कहने पर उन्होंने कथित तौर पर इनकार कर दिया, जिसके बाद टिकट कलेक्टर ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें – सुपरस्टार रजनीकांत के सिनेमा में 51 साल पूरे,

मौके पर RPF के सहायक उप निरीक्षक यामिनीकांत मिश्रा और कॉन्स्टेबल राजेश कुमार पहुंचे। आरोप है कि स्थिति संभालने के दौरान अंतरा ने दुर्व्यवहार किया और रेजर से हमला कर दिया, जिसमें यामिनीकांत मिश्रा घायल हो गए। इस दौरान ट्रेन के दरवाजे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में अंतरा के भी घायल होने की बात सामने आई है।

करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद एक्ट्रेस को दहानू स्टेशन पर उतारकर स्थानीय रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में बोरीवली रेलवे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

नोटिस देकर जमानत पर रिहा

पुलिस ने सुरक्षा को खतरे में डालने और हिंसा फैलाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद एक्ट्रेस को नोटिस जारी कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। हालांकि, इस पूरे मामले पर अंतरा बनर्जी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अंतरा बनर्जी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह ‘लाल इश्क’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘कवच 2’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button