सुपरस्टार रजनीकांत के सिनेमा में 51 साल पूरे, ‘धर्मन’ के सेट पर काटा केक

सुपरस्टार रजनीकांत ने भारतीय सिनेमा में अपने 51 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘धर्मन’ के सेट पर पूरी टीम के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया। फिल्म के निर्देशक अश्वथ मारिमुथु और कलाकारों के साथ रजनीकांत के इस सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है।
रजनीकांत ने 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन के. बालाचंदर ने किया था और इसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में थे। रजनीकांत ने इसमें सहायक और नकारात्मक किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बतौर हीरो अपनी पहचान बनाई और भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें –गोविंदा ने सुनीता आहूजा के बयानों पर तोड़ी चुप्पी,
‘धर्मन’ के सेट पर खास सेलिब्रेशन
रजनीकांत की 51 साल की सिनेमाई यात्रा का जश्न उनकी 173वीं फिल्म ‘धर्मन’ के सेट पर मनाया गया। फिल्म का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं और इसमें सिमरन और राशि खन्ना भी नजर आएंगी।
फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए रजनीकांत की इस लंबी और शानदार यात्रा का जश्न मनाया।
‘धर्मन’ में दिखेगा नया अंदाज
‘धर्मन’ को लेकर रजनीकांत के फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म में वह एक डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगे। यह रजनीकांत और कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर के साथ एक खास प्रोजेक्ट है।
51 साल पूरे होने के मौके पर रजनीकांत का यह सेलिब्रेशन उनके शानदार फिल्मी सफर की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है।



