Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhNational

IIT बॉम्बे टॉपर ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने के लिए छोड़ी 1.5 लाख की नौकरी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार निवासी 23 वर्षीय योगेश साहू ने कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपए जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। योगेश ने 1 करोड़ रुपए के सवाल पर जोखिम लेने के बजाय 50 लाख रुपए लेकर गेम छोड़ने का फैसला किया। वह IIT बॉम्बे में टॉपर रह चुके हैं और अब IAS अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे हैं।

पढ़ाई में मदद से IIT बॉम्बे तक पहुंचे

योगेश ने शुरुआती पढ़ाई जेसीज कॉन्वेंट और मयूर शिशु मंदिर से की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए बिलासपुर गए। यहां कोचिंग सेंटर संचालक रोहन चावला ने उन्हें 11वीं और 12वीं की पढ़ाई मुफ्त कराई। तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने भी उनकी शिक्षा में सहयोग किया। IIT बॉम्बे में प्रवेश के दौरान मुख्यमंत्री और कलेक्टर की ओर से आर्थिक सहायता भी मिली।

योगेश ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कैंपस प्लेसमेंट में उन्हें 1.5 लाख रुपए महीने की नौकरी मिली। हालांकि IAS बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। उनके पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं।

50 लाख के सवाल में लाइफलाइन से मिला जवाब

KBC के हालिया एपिसोड में योगेश हॉट सीट पर पहुंचे। 50 लाख रुपए के सवाल में उन्हें अलग-अलग शहरों और वर्षों के आधार पर सही शहर पहचानना था। विकल्पों में त्रिशूर, मैसूर, अल्मोड़ा और तिरुचिरापल्ली शामिल थे।

योगेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ का इस्तेमाल किया। हिंट मिलने के बाद उन्होंने समझ लिया कि दिए गए वर्ष नोबेल पुरस्कार से जुड़े हैं और शहर संबंधित नोबेल विजेताओं के जन्मस्थान हैं। इसके बाद उन्होंने तिरुचिरापल्ली को सही जवाब चुना। यह सीवी रमन का जन्मस्थान है।

सही जवाब देने के बाद योगेश 50 लाख रुपए जीत गए। इसके बाद उनके सामने 1 करोड़ रुपए का सवाल आया, लेकिन उन्होंने जोखिम नहीं लिया और 50 लाख रुपए लेकर गेम क्विट कर दिया।

योगेश ने UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा भी पहले प्रयास में पास की है। फिलहाल वह मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। बताया गया कि वह मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं। मुंबई से लौटने के बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Follow Us on Our Social Media

Mahi Rajput

Content Writer (News) – 2.5 Years of Experience- Experienced in writing and editing news articles for digital news portals. - Skilled in writing breaking news, feature stories, and informative web content. - Strong fact-checking, research, and editing skills. - Able to meet daily publishing deadlines and produce high-quality content consistently.Social Media Management – 6 Months of Experience- Managed social media accounts and scheduled content. - Created engaging captions and post copies. - Planned and maintained content calendars. - Monitored audience engagement and responded to queries. - Coordinated with the content team to ensure consistent brand communication.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button