Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, लोगों से की जा रही पैसों की मांग; खुद वीडियो जारी कर दी चेतावनी

रायपुर। BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक/कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है। उनके नंबर से लोगों को मैसेज और कॉल कर पैसों की मांग की जा रही है। विधायक ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

वीडियो शेयर कर विधायक ने दी जानकारी

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अनुज शर्मा ने बताया कि उनका मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज हो गया है। उन्होंने कहा कि इस नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर पैसे न भेजें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

विधायक ने अपील की कि यदि उनके नंबर से किसी व्यक्ति से पैसे मांगे जाते हैं, तो उस अनुरोध को नजरअंदाज करें और किसी दूसरे माध्यम से उनसे संपर्क कर इसकी जानकारी दें।

उन्होंने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करने की भी अपील की, ताकि कोई व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार न हो।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button