Follow Us on Our Social Media
National

9वीं की छात्रा 5 माह की गर्भवती मिली: पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

मयूरभंज। ओडिशा के मयूरभंज जिले में कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा के करीब पांच माह की गर्भवती (Rape) होने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिवार की शिकायत पर बड़साही पुलिस ने मामला दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान बड़साही थाना क्षेत्र के निवासी रवींद्र सिंह के रूप में हुई है।

परिवार की शिकायत के मुताबिक, गर्मी की छुट्टियों के दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने कथित तौर पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। युवक ने कथित तौर पर छात्रा को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। डर के कारण छात्रा ने काफी समय तक परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी।

छुट्टियां खत्म होने के बाद छात्रा (Rape)  अपने स्कूल के छात्रावास लौट गई। इसी सप्ताह स्कूल प्रशासन की ओर से कराई गई स्वास्थ्य जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला। स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दी।

इसके बाद परिजनों ने छात्रा की चिकित्सीय जांच कराई। जांच में उसके करीब पांच माह की गर्भावस्था की पुष्टि हुई। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बड़साही पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी रवींद्र सिंह (Rape)  को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच उप-निरीक्षक अनीता स्वाईं कर रही हैं। पुलिस छात्रा और परिजनों के बयान समेत मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपों की पुष्टि और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button