Follow Us on Our Social Media
National

देशभर में बारिश-बाढ़ का अलर्ट: बिहार में गंगा उफान पर, MP के चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से 26 फीट ऊपर

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ (flood) जैसे हालात बने हुए हैं। बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना का दीघा घाट डूब चुका है, जबकि बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने 15 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

मध्य प्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में स्थिति चिंताजनक है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से करीब 26 फीट ऊपर बह रही है। घाट किनारे करीब 400 दुकानें डूब चुकी हैं। कई लोग घरों और होटलों में फंसे हुए हैं। राहत और बचाव के लिए दो हेलिकॉप्टर और SDRF की टीमें तैनात हैं।

बारिश का असर रेल और सड़क यातायात पर भी पड़ा है। चितहरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर कई फीट पानी (flood)  भर गया। जलभराव के कारण 24 यात्री ट्रेनें और 20 मालगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा का पानी कई इलाकों तक पहुंच गया है और सड़कों पर नावें चल रही हैं।

छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। कोरबा का दादर नाला उफान पर है और चिमनी भट्ठा इलाके में कमर तक पानी भर गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश (flood)  का अलर्ट जारी किया है। आज से बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

IMD के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान में मानसून कमजोर रहने से जयपुर समेत 17 जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button