BilaspurChhattisgarh
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आज से नया रोस्टर लागू, नए मुख्य न्यायाधीश के बाद बेंचों का हुआ पुनर्गठन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र के पदभार संभालने के बाद आज से नया रोस्टर लागू हो गया है। नए रोस्टर के तहत विभिन्न बेंचों को मामलों की सुनवाई के लिए नए सिरे से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सीजे की डिवीजन बेंच-1 में इन मामलों की सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच-1 में जनहित याचिकाओं (PIL) की सुनवाई होगी। इसके अलावा रिट अपील, बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) और क्रिमिनल अवमानना से जुड़े मामलों की सुनवाई भी इसी बेंच में की जाएगी।
नए रोस्टर के लागू होने के साथ हाईकोर्ट में मामलों के आवंटन और सुनवाई की प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिलेगा। नए मुख्य न्यायाधीश के कार्यभार संभालने के बाद यह पहला रोस्टर है, जिसके तहत विभिन्न बेंचों को उनके अधिकार क्षेत्र के अनुसार मामलों की जिम्मेदारी दी गई है।



