Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस के प्रदर्शन के ऐलान पर डिप्टी CM अरुण साव का पलटवार

रायपुर। तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के ऐलान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CGMDC) की ओर से पूरी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। CGMDC ने स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रक्रिया में किसकी क्या भूमिका रही है।

अरुण साव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल झूठ और भ्रम फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कोई भी सच्चाई कांग्रेस के गले नहीं उतरती।

सेवा संकल्प अभियान पर भी कांग्रेस को घेरा

सेवा संकल्प अभियान के कथित शासकीयकरण को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भी उपमुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

साव ने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों और आम लोगों को अभियान से जोड़ने का कार्यक्रम पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की चाकरी करने वाली पार्टी है और उसे गांधी-नेहरू परिवार की चाकरी पसंद आती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए आम लोगों को जोड़ा जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा कार्यक्रम कांग्रेस को कैसे पसंद आएगा।

गणेश पंडालों की व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्था को लेकर अरुण साव ने कहा कि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।

सनातन धर्म के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला

इस दौरान अरुण साव ने सनातन धर्म के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सनातन धर्म के बारे में उन्हें सीख देने की जरूरत नहीं है।

साव ने कहा कि “राम को काल्पनिक बताने वाले लोग सनातन की शिक्षा न दें।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का उन राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन है, जो सनातन धर्म का विरोध करते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है और इसी वजह से वह सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाती है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button