Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

दुबई में गूंजा छत्तीसगढ़िया संस्कृति का रंग, प्रवासी परिवारों ने धूमधाम से मनाया 26वां राज्योत्सव और दिवाली मिलन समारोह

दुबई। विदेश में रहकर भी छत्तीसगढ़ की माटी, भाषा और संस्कृति से जुड़ाव बरकरार है। इसकी खूबसूरत झलक दुबई में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव और दिवाली मिलन समारोह में देखने को मिली। नाचा-यूएई (NACHA-UAE) के एनआरआई परिवार ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ का 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। समारोह में संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया परिवार शामिल हुए।

नाचा-यूएई के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की प्रस्तुतियों ने समारोह में पारंपरिक संस्कृति की छटा बिखेरी। वहीं, ‘कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का बुद्धिमान’ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

माता-पिता और सहयोगियों का हुआ सम्मान

समारोह में प्रवासी सदस्यों के माता-पिता और आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इनमें डॉ. मनीष और डॉ. दिव्या त्रिपाठी, श्रीमती हनी थरवानी, सुमित साहनी और अली चिश्ती शामिल रहे।

बच्चों ने चित्रों में उकेरी छत्तीसगढ़ की संस्कृति

कार्यक्रम का खास आकर्षण ‘अंतरराष्ट्रीय कला सहभागिता’ पहल रही। इसके तहत बच्चों ने ‘छत्तीसगढ़ की संस्कृति और त्योहार’ विषय पर रंग-बिरंगे चित्र बनाए। बच्चों की कलाकृतियों को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विदेश में रह रहे बच्चों को अपनी मातृभूमि की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना था।

WhatsApp Image 2026 11 05 at 1.48.36 PM

आयोजन समिति ने जताया आभार

समारोह को सफल बनाने में अमित उपाध्याय, सिजो थॉमस, तोमन साहू, अमृता मिश्रा, विशाल शर्मा, खुशी टांक, श्रेया तिवारी, सुशील केशकर, वैभव क्षत्रिय, आरती अग्रवाल, पल्लवी उपाध्याय और प्रमोद गायकवाड़ सहित आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा।

नाचा-यूएई ने समारोह में शामिल सभी परिवारों और सहयोगियों का आभार जताया। इस आयोजन के जरिए प्रवासी छत्तीसगढ़िया समाज ने हजारों किलोमीटर दूर रहकर भी अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरा जुड़ाव प्रदर्शित किया।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button