Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, दीपक अग्रवाल के अवकाश पर जाने के बाद बदली जिम्मेदारियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। अधिकारियों की जिम्मेदारियों में यह बदलाव नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर जाने के चलते किया गया है।

इफ्फत आरा को लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार

आदेश के अनुसार, IAS इफ्फत आरा, विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IAS दीपक कुमार अग्रवाल, जो नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के साथ सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, 9 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक अवकाश पर हैं।

राजेंद्र कुमार कटारा संभालेंगे खाद्य एवं औषधि प्रशासन

वहीं, IAS राजेंद्र कुमार कटारा, विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, आयुष एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह व्यवस्था दीपक कुमार अग्रवाल की अवकाश अवधि के दौरान प्रभावी रहेगी।

5587717 u

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button