National

5 जुलाई को होगी आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में लेंगे सात फेरे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ( Aamir Khan) तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता ने अपनी शादी को लेकर पहली बार खुलकर बात की और समारोह से जुड़ी अहम जानकारी साझा की।

आमिर ने बताया कि वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ बेहद सादे और निजी समारोह में शादी करेंगे। इस खास मौके पर केवल दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और बचपन के दोस्त ही शामिल होंगे।

आमिर खान ने कहा, “हां, मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है। यह बहुत छोटी और घरेलू शादी होगी, जिसे हम अपने घर पर ही आयोजित कर रहे हैं। यह हमारे लिए बेहद खास दिन है।

हम सभी से दुआ और आशीर्वाद चाहते हैं कि हमारा वैवाहिक जीवन खुशहाल रहे।” अभिनेता ने स्पष्ट किया कि शादी को पूरी तरह निजी रखा जाएगा और इसमें सीमित मेहमान ही शामिल होंगे।

आमिर ( Aamir Khan)  हाल ही में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी शादी की पुष्टि की। उनके साथ बेटे जुनैद खान भी मौजूद थे।

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और फैशन, ब्यूटी तथा वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी का भी हिस्सा हैं। आमिर ने पहले बताया था कि दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह आमिर खान ( Aamir Khan)  की तीसरी शादी होगी। उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। दोनों का 2002 में तलाक हो गया था।

इसके बाद 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा है। वर्ष 2021 में दोनों अलग हो गए थे। वहीं, गौरी स्प्रैट की भी यह दूसरी शादी होगी। ऐसे में दोनों अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button