National

Gold Silver Price: सोने-चांदी में आई तेजी, अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों से बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी

दिल्ली। 3 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों (Gold Silver Price) में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण कीमती धातुओं में खरीदारी बढ़ी है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों की रुचि एक बार फिर गोल्ड और सिल्वर की ओर बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम होने से सोने-चांदी की कीमतों को मजबूती मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (Comex) में सोने की कीमत में 1.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सोना 69.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,194 डॉलर प्रति औंसत (Gold Silver Price) पर पहुंच गया।

वहीं चांदी ने इससे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2.83 प्रतिशत की छलांग लगाई और इसकी कीमत 62.790 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार में भी इसका असर साफ दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.45 लाख से 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया।

वहीं चांदी की कीमत लगभग 2.37 लाख से 2.38 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जो हाल के दिनों की तुलना में मजबूत स्तर माना जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के कमजोर रहने से डॉलर में नरमी (Gold Silver Price) आई है, जिससे सोने-चांदी की मांग बढ़ी है।

इसके अलावा ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना कम होने, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की बढ़ती मांग ने भी कीमतों को सहारा दिया है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां इसी तरह बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

ऐसे में निवेशकों के लिए यह समय बाजार पर नजर बनाए रखने और सोच-समझकर निवेश करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button