Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

आत्मानंद स्कूलों स्कूलों में शिक्षक भर्ती निरस्त, 600 शिक्षकों के पद खाली

राजनांदगांव। जिले के दस आत्मानंद स्कूलो शिक्षक सहित विभिन्न पदों के लिए करीब डेढ़ हजार से अधिक आवेदन मंगाए गए थे। आवेदको को उम्मीद थी कि उन्हें आत्मानंद स्कूलों में नौकरी मिल जाएगी। लेकिन राज्य शासन द्वारा एक आदेश जारी कर भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी है। जिसके बाद राज्य स्तर से भर्ती किए जाने का हवाला दिया गया है। इधर आत्मानंद स्कूलों के आलावा अन्य स्कूलों में छह सौ शिक्षको की कमी बनी हुई है।

जिले के प्राथमिक, मिडिल, हाई व हायर सेकंड्री स्कूल में छह सौ पदों में शिक्षको की भर्ती नही होने के कारण पद लंबे समय से खाली है। जिले में करीब 1336 स्कूलों में छह सौ शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जिसके कारण स्कूलों में हर साल पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदेश स्तर पर जिले के बच्चे खास प्रदर्शन करने व टाप टेन की सूची में आने प्रयास कर रहे है। लेकिन शिक्षको कमी भी बड़ा कारण बन रहा है।

मिली जानकारी अनुसार, जिले में लंबे समय से शिक्षको की कमी बनी हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा सहायक शिक्षक की कमी है। वहीं प्राचार्य, व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक, ग्रंथपाल जैसे पदों में शिक्षको की लंबे समय से कमी बनी हुई है। हर साल इन पदों की भर्ती नही होने के कारण स्कूलो में पढ़ाई प्रभावित होती है। अफसरों का कहना है कि राज्य शासन को खाली पदों को भरने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया जाता है। लेकिन शासन स्तर पर स्कूलों के रिक्त पदों में शिक्षको की भर्ती नही किए जाने के कारण शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित होती है।

सालभर से चल रही थी प्रक्रिया

जिले में दस आत्मानंद स्कूल संचालित हो रहे है। इसमें दो दर्जन से अधिक पदों के लिए डेढ़ हजार से अधिक आवेदन आए थे। आवेदन आने के बाद विभाग द्वारा पात्रता सूची भी जारी कर दी थी। सिर्फ ज्वाइनिंग करने का ही इंतजार था। लेकिन ऐन वक्त में राज्य शासन ने भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी है। अब राज्य स्तर से भर्ती का हवाला दिया गया है।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button