Entertainment

‘ऐल्फा’ की धीमी शुरुआत, YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे छोटी ओपनिंग; ‘पठान’ अब भी नंबर-1

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘ऐल्फा’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 16.10 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, यह ओपनिंग YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे धीमी शुरुआत मानी जा रही है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में ‘ऐल्फा’ की शुरुआत अपेक्षाओं से कमजोर रही है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की ओपनिंग डे कमाई

  • ‘पठान’ (2023) – 55 करोड़ रुपये (भारत)
  • ‘वॉर’ (2019) – 53.35 करोड़ रुपये (भारत)
  • ‘टाइगर 3’ (2023) – 44.50 करोड़ रुपये (भारत)
  • ‘टाइगर ज़िंदा है’ (2017) – 34.10 करोड़ रुपये (भारत)
  • ‘एक था टाइगर’ (2012) – 32.93 करोड़ रुपये (भारत)
  • ‘वॉर 2’ (2025) – 29 करोड़ रुपये (भारत)
  • ‘ऐल्फा’ (2026) – 9 करोड़ रुपये (भारत)

‘पठान’ अब भी सबसे आगे

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी हुई है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बाद में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

वहीं, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर’ ने भी 53.35 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दर्ज की थी। दूसरी ओर, 2025 में रिलीज हुई ‘वॉर 2’ की शुरुआत 29 करोड़ रुपये रही थी।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या ‘ऐल्फा’ वीकेंड में अपनी कमाई में तेजी ला पाती है या फिर इसकी शुरुआत का असर बॉक्स ऑफिस पर आगे भी देखने को मिलेगा।

Follow Us on Our Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button