Follow Us on Our Social Media
National

सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव

सोना ₹1,53,000 के पार, चांदी ₹2.46 लाख प्रति किलो पहुंची

रायपुर । सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 9 जून को जारी ताजा रेट के अनुसार सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। लगातार बदलते वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के चलते कीमती धातुओं के भाव में यह उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,095 बढ़कर ₹1,53,000 के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। 1 किलो चांदी की कीमत आज ₹1,307 घटकर ₹2,46,000 पर आ गई है।

अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

अगर पूरे साल की बात करें तो सोने और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक सोना करीब ₹19,000 महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में लगभग ₹15,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना जहां करीब ₹1,33,000 पर था, वहीं अब यह बढ़कर ₹1,53,000 तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी भी पिछले स्तर से बढ़कर ₹2,46,000 प्रति किलो के करीब पहुंच गई है।

इस दौरान 29 जनवरी को सोने और चांदी दोनों ने अपना ऑलटाइम हाई भी छू लिया था। उस समय सोना ₹1,76,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹3,86,000 प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई थी।

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

विशेषज्ञों के अनुसार, सोना खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि ग्राहकों को सही और शुद्ध धातु मिल सके।

  1. हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें

खरीदारी के समय केवल BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें। यह हॉलमार्क इस बात की गारंटी देता है कि सोना कितने कैरेट का है और उसकी शुद्धता कितनी है। हॉलमार्क पर अल्फान्यूमेरिक कोड भी होता है, जैसे – AZ4524।

  1. कीमत की सही जांच करें

सोना खरीदने से पहले उसके रेट को अलग-अलग स्रोतों से क्रॉस चेक करना चाहिए, जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य विश्वसनीय बाजार दरें।

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव निवेशकों और आम खरीदारों दोनों के लिए अहम संकेत हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले सही जानकारी और सतर्कता बेहद जरूरी है।

 

Follow Us on Our Social Media

Shruti Jangde

With over 6 years of experience in the media industry, I specialize in news anchoring, copywriting, and digital journalism. I cover a wide range of news, delivering accurate, unbiased, and fact-based reporting. Passionate about bringing the truth to the public, I am committed to ethical journalism and credible storytelling. My goal is to inform, inspire, and make a meaningful impact through responsible reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button