Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

भाजपा ने दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी क्षेत्र के स्थानीय नेता और जिला संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके दुर्गाशंकर मिश्रा के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह कार्रवाई भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर की गई है। प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय की ओर से निष्कासन का आदेश जारी किया गया।

कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप

प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से जारी आदेश में दुर्गाशंकर मिश्रा पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावित करने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।

संगठन ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का फैसला किया और उन्हें छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं

दुर्गाशंकर मिश्रा भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। ऐसे में भाजपा की ओर से की गई यह कार्रवाई राजनीतिक और संगठनात्मक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पार्टी ने अपने आदेश के जरिए साफ किया है कि संगठन के खिलाफ गतिविधियों और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button