Follow Us on Our Social Media
National

एक्सप्रेसवे पर कारोबारी से 24.85 लाख की लूट: गनपॉइंट पर थार रुकवाई, स्कॉर्पियो सवार बदमाश दिल्ली की ओर भागे

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात मेरठ के कारोबारी से गनपॉइंट पर 24.85 लाख रुपए लूटने (robbed) का मामला सामने आया है। वारदात वेव सिटी थाना क्षेत्र में हाईटेक कॉलेज के पास हुई।

स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने थार को रोककर उसमें रखी नकदी लूटी और दिल्ली की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

यह भी पढ़े: रायपुर में 10 लाख की लूट का खुलासा, कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के हापुड़ रोड स्थित अलीबाग निवासी नईमुद्दीन कचरा प्रोसेसिंग यूनिट चलाते हैं। शुक्रवार शाम उनका बेटा अपने चचेरे भाई समद और साथी सलीम के साथ थार से दिल्ली जा रहा था। उन्हें दिल्ली के जाफराबाद निवासी अपने साझेदार गयूर को रकम देनी थी।

पीछे से कर रहे थे गाड़ियों से पीछा

बताया गया कि रात करीब 8 बजे थार हाईटेक कॉलेज के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें डराया और थार में रखे 24.85 लाख रुपए लूट (robbed) लिए। वारदात के बाद आरोपी स्कॉर्पियो से दिल्ली की ओर भाग निकले।

पीड़ित की सूचना पर वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच में पुलिस को पता चला कि मेरठ से ही एक स्कॉर्पियो और संदिग्ध स्विफ्ट कार थार का पीछा कर रही थीं।

तीन संदिग्ध हिरासत में

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्ध वाहनों (robbed) की पहचान की है। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लूट की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button