Follow Us on Our Social Media
Chhattisgarh

रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल; जानिए पूरा शेड्यूल

रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वह AIIMS Raipur के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रायपुर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे AIIMS रायपुर पहुंचेंगे।

सुबह 11 बजे से तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे AIIMS से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

एयरपोर्ट से AIIMS तक सुरक्षा का रिहर्सल

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रायपुर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एयरपोर्ट से AIIMS तक के पूरे रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की रिहर्सल एवं मॉकड्रिल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुख्य सचिव ने ली थी उच्चस्तरीय बैठक

दौरे से पहले सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और प्रोटोकॉल समेत तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा चुकी है। मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया था।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button