Follow Us on Our Social Media
ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मिलेगी नई दिशा और मजबूती 

रायपुर। छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ने वर्ष 2026–2029 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन को मजबूत करने, व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देने और व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

महासंघ ने अपनी स्थापना के 13 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर स्थापना दिवस और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा, एकजुटता और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें – स्मार्ट मीटर में ऑनलाइन कट रही बिजली,

नई कार्यकारिणी में शेखर वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और कुबेर चंद्राकर को महासचिव बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिलीप टिकरिया, मोहन चंद्राकर, माशीष साहू, ईश्वर पटेल और पुनारद निषाद को सौंपी गई है।

वहीं ललित साहू को कोषाध्यक्ष, विजय चंद्रवंशी और गुलाब साहू को सहसचिव तथा विनोद रात्रे और दिनेश कुमार सरसीहा को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी में 11 सदस्य शामिल

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टीकम सिंह ठाकुर, देवेंद्र संभाकर, रामशरण टंडन, घनश्याम सिन्हा, गोविंद यादव, नोहर साहू, नागेश वर्मा, रवि वर्मा, पारस पटेल, डॉ. अखिलेश साहू और यश साहू को शामिल किया गया है।

महासंघ की पिछले 13 वर्षों की यात्रा में व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। स्थापना दिवस के दौरान संगठन की उपलब्धियों के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग, समाजसेवा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। इनमें विकास चंद्राकर, राघवेंद्र चंद्राकर, ब्रिजेश साहू, खेमराज साहू, सुनील चंद्राकर, संजय बघेल, शैलेश बघेल, आशु चंद्राकर, पल्लवी चंद्राकर, धनंजय वर्मा, दिनेश वर्मा, ललित बघेल, प्रेमलाल साहू, नटवर ताम्रकार, उपकार चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर और रोशन वर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य संगठन की एकजुटता को मजबूत करना, व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना होगा।

महासंघ ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में व्यापारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Follow Us on Our Social Media

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button